टीवी मसाला

Ragini Khanna ने काम पाने के लिए नहीं किया मामा Govinda के नाम का यूज, बोलीं- हमेशा ऑडिशन के दम पर...

टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत से नाम बनाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने काम पाने के लिए कभी भी गोविंदा मामा के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने हर रोल ऑडिशन के दम पर पाया है।

Image

Govinda and Ragini Khanna (credit Pic: Instagram)

रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है। उन्हें शो ससुराल गेंदा फूल से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मों और टीवी शोज से दूर हैं। फैंस एक्ट्रेस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने काम पाने के लिए कभी भी अपने मामा गोविंदा के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने अपने मेहनत के बल पर अपना नाम बनाया है। मैंने हमेशा ऑडिशन के जरिए ही काम पाया है।

एक्ट्रेस ने कहा, मैंने कभी किसी से नहीं कहा कि मैं गोविंदा की भांजी हूं। अगर मैंने उनके नाम का इस्तेमाल किया होता तो मेरे करियर कितना आगे पहुंच गया होता। वो इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम हैं। लेकिन मैंने अपनी अलग पहचान बनाई। मैंने अपने मेहनत के बल इंडस्ट्री में नाम बनाया है।

रागिनी ने नहीं किया मामा के नाम का इस्तेमाल

मैंने काम पाने के लिए एक नहीं 7 से 8 बार ऑडिशन दिए हैं। मुझे काम मिला हो या नहीं। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। हमेशा आगे बढ़ती रही। इतना ही नहीं चीची मामा किसी के लिए भी सिफारिश नहीं करते हैं। वह अपने बेटे के लिए भी किसी से सिफारिश नहीं करेंगे। एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी हेल्थ की वजह से काम छोड़ दिया था। एक्ट्रेस को हाल ही में अपनी बहन आरती सिंह की शादी में देखा गया था। दोनों ने जमकर डांस किया था। रागिनी अपने

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article