टीवी मसाला

Qubool Hai की सुरभि ज्योति के हाथ जल्द होंगे पीले, मार्च में दुल्हन बन बॉयफ्रेंड संग लेंगी 7 फेरे

Qubool Hai Surbhi Jyoti To Tie Knot With Boyfriend Surbhi Suri: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 'कुबूल है' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। खास बात तो यह है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह बॉयफ्रेंड के साथ मार्च में सात फेरे लेंगी।

Image

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी सुरभि ज्योति

Qubool Hai Surbhi Jyoti To Tie Knot With Boyfriend Surbhi Suri: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'कुबूल है' से लेकर 'नागिन 3' (Naagin 3) तक में सुरभि की एक्टिंग कमाल की रही है। वह भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें याद करते नहीं थकते हैं। यूं तो पर्दे पर सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) कई बार शादी रचा चुकी हैं, लेकिन अब सच में उनके हाथ पीले होने जा रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ सात फेरे लेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और सुमित सूरी ने शादी के लिए वेन्यू की तलाश करनी शुरू कर दी है। हालांकि वे डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे या नहीं, इस बात से पर्दा उठना बाकी है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की रस्में 4 मार्च से शुरू हो जाएंगी और वे 6 या 7 मार्च को फेरे लेंगे। सुरभि ज्योति और सुमित सूरी से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "ये बहुत ही शानदार शादी होने वाली है, जो कि 6 या 7 मार्च को होगी। सुरभि ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।"

बता दें कि सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं। हालांकि शादी को लेकर सुरभि ज्योति की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। बता दें कि 'नागिन 3' के दौरान सुरभि ज्योति का नाम पर्ल वी पुरी के साथ भी जुड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था कि वे दोनों डेट कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article