गणपती विसर्जन पर Priyanka Chahar Choudhary ने किया जमकर डांस, गर्लफ्रेंड को देख शर्म से लाल पीले हुए Ankit Gupta

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Ganpati Visarjan: टीवी के पावर कपल में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता कल रात को गणपती विसर्जन के लिए मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी जमकर डांस करती हुई नजर आईं जिसको देख बॉयफ्रेंड अंकित शर्माने लगे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Ganpati Visarjan: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अक्सर अपनी रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल को साथ में ऑनस्क्रीन देखने के लिए लोग काफी समय से बेताब हैं। इन दिनों गणपति बप्पा के विसर्जन का उत्सव हर जगह मनाया जा रहा है। ऐसे में कल रात अंकित गुप्ता और प्रियंका भी अपने गणेश जी को विसर्जन के लिए ले जाते हुए नजर आए। इस दौरान प्रियंका दिल खोलकर नाचती हुईं नजर आई जिसे देख अंकित गुप्ता शर्मा गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वायरल वीडियो।

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Ganpati Visarjan

कल गणपती विसर्जन के लिए प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकिता गुप्ता अपने बप्पा लेकर निकले। इस दौरान बज रहे ढोल नगाड़ों पर प्रियंका चाहर चौधरी झूमती हुई नजर आई जिसे देख अंकित गुप्ता पहले तो उन्हे निहारते रहे लेकिन वह शर्मा भी गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है फैंस दोनों जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। इस जश्न के लिए प्रियंका ने मराठी लुक अपनाया हुआ था वहीं दूसरी तरफ अंकित गुप्ता धोती कुर्ते में स्मार्ट लग रहे थे। दोनों के साथ बिग बॉस 17 फेम टीवी एक्टर अभिषेक कुमार भी नजर आए।

End of Feed