Ankit Gupta और Priyanka Choudhary की बनेगी जोड़ी, इस प्रोजेक्ट में एकसाथ आएंगे नजर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 10:52 AM IST

Priyanka Chahar Choudhary And Ankit Gupta New project together: बिग बॉस में अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एकबार फिर से अंकित और प्रियंका साथ आ रहे हैं। हाल ही के एक वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है।

Priyanka Choudhary And Ankit Gupta New project: प्रियंका चाहर चौधरी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। उड़ारियां स्टार प्रियंका बिग बॉस 16 में अपने कार्यकाल की सफलता के एक नए स्तर पर पहुंच गई हैं। उन्हें शो की विजेता माना जा रहा था क्योंकि उनकी जर्नी ने प्रशंसकों को बहुत प्रभावित किया था। लेकिन वह सेकेंड रनर-अप रहीं और इससे कई लोग परेशान भी हुए। हालांकि, लगता है कि प्रियंका चाहर चौधरी को शो के कारण अपने करियर में भारी सफलता मिली है। बिग बॉस में अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एकबार फिर से अंकित और प्रियंका साथ आ रहे हैं।

Ankit Gupta and Priyanka Chahar Choudhary

साथ काम करेंगे प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता?

End of Feed