टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 19th February, 2023 Full Episode: सई- पाखी में होगी बहस, पिता के घर जाना चाहती हैं सवि

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 19, 2023, 12:47 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 19th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में सई पाखी को दिखाएगी उसकी असलियत। इतना ही नहीं वो पाखी से कहती हैं तुम बेचारी बनने का नाटक बंद करो। पाखी भी सई पर उसका पति और बेटा छीनने का आरोप लगाती हैं।

Image

Ghum Hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 19th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein) इमोशनल ट्रैक चल रहा है। सई को पता चलता है कि सवि जानती हैं कि विराट उसके असली पिता है। लेकिन जब वो सवि से पूछती है कि उसे इसके बारे में किसने बताया तो वो कुछ भी कहने से मना कर देती हैं। सई जानना चाहती हैं कि सवि को सच किसने बताया। इसीलिए वो गुस्स हो जाती है और कहती हैं कि मुझसे बात मत करो। सवि सई को मानने की कोशिश करती हैं। सवि के काफी मनाने के बाद सई मान जाती हैं।

सई अपनी बेटी से कहती हैं कि मैं सबसे ज्यादा प्यार तुमसे करती हूं। अगर तुम्हें भी मेरी बातों पर भरोसा नहीं है तो मैं क्या करूं। सवि अपनी मां से कहती हैं कि मैं सबसे ज्यादा प्यार आपसे करती हूं। मुझे वीणू दादा की अजी ने ये सब कहा था। मैंने उनसे वादा किया था कि मैं किसी को भी उनके बारे में नहीं बताऊंगी।

सवि से नाराज हुईं सई

शो के अपकमिंग एपिसोड में भवानी देवी सई और विराट को एक करना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि सई और सवि चौहान परिवार में आकर रहें। इसीलिए भवानी सवि को सारा सच बता देती है। लेकिन उसका ये प्लान उल्टा पड़ जाता है। भवानी देवी पाखी को भी खरी- खोटी सुनाती हैं। वो कहती हैं तुम विनायक और विराट को पूरे परिवार से दूर करना चाहती हो। तुम्हें सई से कुछ सीखना चाहिए। सई भवानी देवी से बात करने के लिए चौहान हाउस पहुंचती हैं। लेकिन उसकी मुलाकात पाखी से होती है। सई पाखी से कहती हैं तुम ये बेचारी होने का नाटक करना बंद करो। तुमने मेरे बेटे को मुझसे छीन लिया। पाखी कहती हैं विनायक मेरा बेटा है और उसे तुम मुझसे दूर नहीं कर सकती हो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article