टीवी मसाला

गर्ल गैंग संग प्रियंका चाहर चौधरी ने की पार्टी, शिव ठाकरे ने अपने खास अंदाज से लूटी लाइमलाइट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2023, 01:04 PM IST

एक्टर शेखर सुमन ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर शिव ठाकरे तक शामिल हुए। प्रियंका ने इस पार्टी में अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती की। बिग ब़ॉस के कंटेस्टेंट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) मुंबई में स्पॉट हुईं। बिग बॉस खत्म होने के बाद से एक्ट्रेस लगातार अलग-अलग पार्टी में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस हाल ही में शेखर सुमन की पार्टी में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका के अलावा शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम शामिल हुए। श्रीजिता डे पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई थीं। इस सेलेब्स के फैन पेज ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

प्रियंका पार्टी में ब्लैक कलर की स्लिट ड्रेस पहनकर नजर आई थीं। श्रीजिता कैजुअल आउटफिट में दिखीं। वहीं, सौंदर्या शर्मा सिल्वर कलर के शिमरी आउटफिट में बेहद सिजलिंग लग रही थीं। शिव ठाकरे ने भी इस पार्टी में शिरकत की। वीडियो में शिव ने अपनी नन्ही फैन को गोद में उठाकर फोटो खिंचवाई। प्रियंका से लेकर शिव तक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्लैक ड्रेस में दिखीं प्रियंका चौधरी

बिग बॉस 16 के फिनाले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के लिए सलमान खान ने पार्टी रखी थी। इसके बाद फिल्म मेकर फराह खान ने भी कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मंडली के सभी सदस्य नजर आए थे। पार्टी में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का डांस फैंस को काफी पसंद आया था। इस पार्टी में सुंबुल तौकीर खान नहीं नजर आई थीं।

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी एक्साइटेड है। शो के बाद शिव ठाकरे, एमसी स्टैन से लेकर प्रियंका तक को कई ऑफर मिले हैं। कंटेस्टेंट्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा भी कर रहे हैं। शालीन भनोट और ईशा सिंह का शो बेकाबू का प्रोमो रिलीज हो गया है। फैंस शालीन के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बिग बॉस विनर एमसी स्टैन के कई सॉन्ग लाइन अप हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article