Priyanka Chahar Chaudhary in Shah Rukh Khan's 'Dunki': बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने से चूक गई हैं, हालांकि उन्होंने बिग बॉस के टॉप-3 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई है। पूरे सीजन में प्रियंका ने अपने गेम से काफी फैंस को इम्प्रैस किया है, वह बिग बॉस खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते काफी समय से यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है कि प्रियंका चौधरी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunky) में काम करने वाली हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चौधरी को बॉलीवुड में ब्रेक मिलने वाला है, वो भी शाहरुख खान की फिल्म के साथ। 'डंकी' साइन करने को लेकर अब प्रियंका चौधरी ने पहली बार बयान दिया है।
Priyanak Chahar Chaudhary in Dunki
क्या डंकी में नजर आएंगी प्रियंका चौधरी?
बिग बॉस के घर में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने प्रियंका चौधरी की जमकर तारीफ की थी। सलमान ने उन्हें हीरोइन मैटीरियल भी बताया था। इसके साथ ही सलमान खान ने उन्हें शो खत्म होने के बाद मिलने के लिए कहा था। क्योंकि उनके पास प्रियंका के लिए कुछ स्पेशल है। इसके बाद से ही खबर सामने आ रही थीं कि प्रियंका चौधरी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी में काम करने वाली हैं। हालांकि अब डंकी में काम करने को लेकर प्रियंका चौधरी ने रिएक्ट किया है।
एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी तक डंकी में काम करने को लेकर मेरे पास कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। मैं शाहरुख सर के साथ काम कपने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।'
घर तलाश रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी
प्रियंका चौधरी ने टैली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बिग बॉस के घर से आने के बाद वह मुंबई में अपने लिए घर की तलाश कर रही हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। इसके साथ ही अब दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ सकते हैं।
