Prince Narula celebrated his birthday with baby girl: टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल में से एक हैं। बिग बॉस 9 में शुरू हुई इस प्रेम कहानी के बाद शादी और अब यह जोड़ा एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। जी हाँ! बता दें की प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर में हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया था। इस जोड़े ने खुद इंस्टाग्राम पार पोस्ट साझा कर यह खबर फैंस के साथ शेयर किया की थी। अब आज प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने अपने जन्मदिन पर नन्ही राजकुमारी के साथ कुछ खबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं और बेटी का नाम रीविल करते हुए अपना जन्मदिन भी मनाया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखें।
Prince Narula celebrated his birthday with baby girl
प्रिंस नरूला (Prince Narula) आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता जे फैंस उनके सोशल मीडिया पर भर-भर कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रिंस ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही परी संग कुछ तस्वीरें पोस्ट कर सभी को खुश कर दिया है। प्रिंस ने अपनी बेटी संग तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा "दिल तू जान तू जद तक मैं जीना मेरे जीन दी वजह तू। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चू पापा आपको 30 मिनट के लिए रोडीज़ छोड़ के, 14 घंटे का रोड सफर 3 घंटे की फ्लाइट सब भूल गया आपको देख कर। पापा के जान हो आप। एकलीन (Ekleen) को पापा से ज्यादा कोई प्यार नहीं करता है। पापा हमेशा आपको प्रोटेक्ट करेंगे और थैंक्यू मेरी जिंदगी मैं आने के लिए या मेरी जिंदगी मैं खुशियां देने के लिए। "
प्रिंस नरूला के इस पोस्ट को करते ही फैंस खुसी से झूम उठे और उन्होंने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा "आप इस दुनिया के बेस्ट पिता हैं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा "भगवान आपके परिवार को हमेशा खुश रखे।"
