YRKKH से निकाले जाने के बाद अब प्रतीक्षा होनमुखे ने खोले पत्ते, बोलीं- 'राजन सर ने आज तक कारण नहीं बताया...'

Pratiksha Honmukhe on Rajan Shahi: टीवी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अचनाक निकाल दिया गया था। अब इस बीच प्रतीक्षा होनमुखे ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने शो के प्रोड्यूसर राजन शाही को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि प्रतीक्षा होनमुखे टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं। हालांकि बाद में वो शो से बाहर हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो राजन शाही ने प्रतीक्षा होनमुखे को निकाल दिया था। बता दें कि उनके साथ-साथ शहजादा धामी को भी मेकर्स ने आउट कर दिया था। उस समय राजन शाही ने बताया था कि प्रतीक्षा होनमुखे को अच्छा काम न करने की वजह से बाहर किया गया था। इस बीच प्रतीक्षा होनमुखे ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए थे।

yeh

प्रतीक्षा होनमुखे ने कही ये बात

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाले जाने के काफी समय बाद प्रतीक्षा होनमुखे ने अपनी चुप्पी तोड़ी और राजन शाही को लेकर कई खुलासे कए हैं। प्रतीक्षा होनमुखे ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'ये रिश्ता... से निकाले जाने के बाद मैं एक ब्रेक चाहती थी क्योंकि मैं काफी थक चुकी थीं। हालांकि मेरी फैमिली ने मुझे काम करने के लिए उत्साहित किया और भाग्य से मुझे 'कैसे मुझे तुम मिल गए' शो मिल गया।' प्रतीक्षा होनमुखे को नहीं पता था कि आखिर उन्हें किस वजह से शो से आउट किया गया। प्रतीक्षा होनमुखे बोलीं-' मैंने साफी समय तक एयर होस्टेस के रूप में काम किया था। इसके बाद मैंने ये इंडस्ट्री छोड़ दी। बाद में मुझे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करने का मौका मिला। शुरू मैं तो सबकुछ सही चल रहा था लेकिन बाद में मुझे क्यों निकाल दिया गया ये अबतक पता नहीं चल पाया है।'

End of Feed