Pranali Rathod-Harshad Chopda Breakup: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर मशहूर हुई जोड़ी प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा को कोई कैसे भूल सकता है। सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु बन दोनों ने सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं परदे कर पीछे भी रोमांस किया। रुमर्स उड़े थे की दोनों रियल लाइफ में एक दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में देखने को मिला की दोनों का शायद ब्रेकअप हो गया है, प्राणली और हर्षद ने एक दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसे देख हर कोई हैरान है और बस ऐसा करना का कारण जानना चाहते हैं।
टीवी एक्टर्स प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) एक साथ आखरी बार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आए थे। कहा जाता था कि ऑनस्क्रीन के साथ-साथ दोनों के बीच रियल लाइफ में भी नजदकियाँ बढ़ने लगी थीं। कई बार दोनों को पेप्स ने एक साथ पार्टीज और मुंबई के गलियारों में स्पॉट किया था। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया जिसने ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दी है।
इससे पहले प्रणाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हर्षद संग सारी तस्वीरें भी डिलीट की थी। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच ये सब होता देख फैंस काफी उदास है। प्रणाली और हर्षद के फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हर्षद जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रणाली सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही हैं।
