टीवी मसाला

Exclusive: प्रतिज्ञा फेम Pooja Gor ने Asha Sharma के निधन पर जताया शोक, कहा "वह बेहतरीन इंसान थीं

Pooja Gor Mourns Pratigya Co-Star Asha Sharma’s Death: लोकप्रिय टीवी शो में से एक, मन की आवाज़ प्रतिज्ञा की मुख्य अभिनेत्री पूजा गौर ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान आशा शर्मा की मौत के बारे में जानने के बाद शोक प्रकट किया है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Pooja Gor Mourns Pratigya Co-Star Asha Sharma’s Death

Pooja Gor Mourns Pratigya Co-Star Asha Sharma’s Death: दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेत्री आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के आधिकारिक एक्स पेज पर साझा की गई है। बता दें कि अभिनेत्री के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। आशा ने कई टीवी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं थीं। उनके लोकप्रिय टीवी शो में से एक, मन की आवाज़ प्रतिज्ञा की मुख्य अभिनेत्री पूजा गौर ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान आशा शर्मा की मौत के बारे में जानने के बाद शोक प्रकट किया है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

महान कलाकार आशा शर्मा के निधन की खबर आने के बाद हमने पूजा गौर से संपर्क किया और उन्हें उनकी ऑन-स्क्रीन दादी आशा शर्मा के निधन की जानकारी दी। शर्मा की मौत की खबर सुनकर पूजा को बड़ा झटका लगा। पूजा कहती हैं, "वाकई, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह मेरे लिए काफी चौंकाने वाली खबर है।"

आशा शर्मा के स्वभाव के बारे में बात करते हुए पूजा गौर कहती हैं, "वह एक बेहतरीन इंसान थीं। वह हमेशा हम पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद बरसाती थीं। उन्होंने शो में मेरी दादी का किरदार निभाया था। शो के बाद, दुर्भाग्य से मैं उनसे सिर्फ़ एक बार ही मिली। भगवान उनकी खूबसूरत आत्मा को शांति दे।" बता दें कि आशा शर्मा ने कयामत से कयामत तक, 1920, हमको तुमसे प्यार है, हम तुम्हारे हैं सनम, मुझे कुछ कहना है जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article