Pooja Bhatt ने भांजी Raha Kapoor को बताया बुद्धिमान, कहा 'जल्द वह डेब्यू करेंगी'...

Pooja Bhatt Talks About Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर को लेकर मौसी पूजा भट्ट ने बातें की। एक्ट्रेस ने बताया की उनकी भांजी कितनी बुद्धिमान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर आखिर है क्या।

Pooja Bhatt Talks About Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा को हर कोई देख उसकी नजर उतारने लगता है। स्टारकिड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती रहती हैं। छोटी सी ही उम्र में राहा की फैन फालोइंग इंटरनेट पर लाखों-करोड़ों की हो गई है। अब ऐसे में एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने राहा को लेकर इंटरव्यू में कई बातें बताई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर राहा के बारे में मौसी पूजा ने क्या कहा।

Pooja Bhatt Talks About Raha Kapoor

जूम को इंटरव्यू देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) एक दिन ऐसा आएगा जब राहा कपूर (Raha Kapoor) सभी को सलाह देगी। अभी भट्ट परिवार में हम सब एक दूजे से सलाह मशवरा करते हैं। लेकिन मुझे उस दिन का इंतेजार रहेगा जब इन सब में राहा भी शामिल होगी, हालांकि अभी वह इशारों से सभी को समझाती है। साथ ही उन्होंने बताया की हमें आगे आने वाली पीढ़ी से सीखना चाहिए कुछ।

End of Feed