टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3 से निकलने के बाद Payal Malik ने की Rakhi Sawant की खटिया खड़ी, कहा "तेरे इंसाफ की जरूरत नहीं......"

Payal Malik Slam Rakhi Sawant: अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ दाखिल हुए हैं, तब से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब पायल मलिक ने राखी सावंत पर उनके यूट्यूबर पति अरमान मलिक को निशाना बनाने के आरोप में जमकर निशाना साधा है।

Image

Payal Malik Slammed Rakhi Sawant

Payal Malik Slammed Rakhi Sawant: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 दिन पर दिन लोगों को बोर करता जा रहा है। शो में कन्टेस्टन्ट दर्शकों को असली मसाला देने में नाकामयाब होते जा रहे हैं। साथ ही मेकर्स द्वारा किए जा रहे एविकशन भी फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। अब तक घर से नीरज गोयत, पायल मलिक और पोलोमी दास बार हो चुकी हैं। इस बीच पायक मलिक ने घर से बाहर आते ही उन सभी की क्लास लगाई है जो उन्हें ट्रोल कर रहे थे। पायल मलिक ने राखी सावंत पर उनके यूट्यूबर पति अरमान मलिक को निशाना बनाने के आरोप में जमकर निशाना साधा है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर निकली पायल ने गुरुवार रात एक वीडियो बयान जारी किया और राखी से कहा कि वह सिर्फ “विवाद पैदा करने” के लिए उनकी निजी जिंदगी में दखल न दें। बता दें कि राखी ने कहा था कि वह पायल की तरफ से न्याय के लिए लड़ेंगी, वहीं पायल ने अब उन्हें अपने परिवार से दूर रहने को कहा है।

पायल ने कहा, "मुझे लगता है कि आपके पास कोई काम नहीं है, इसलिए आप मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं। मैंने आपसे किसी तरह का न्याय नहीं मांगा। आपको उन सभी तीन या चार पुरुषों को न्याय देने की ज़रूरत है जिनसे आपने शादी की है। आप कृतिका को छिपकली कह रहे हैं और अरमान को गाली देकर उसका अपमान कर रहे हैं। आपको मुझे न्याय दिलाने के लिए किसने कहा? आप बस विवाद पैदा करना चाहते हैं। हमारे परिवार में ऐसी कोई समस्या नहीं चल रही है, इसलिए बेहतर होगा कि आप इससे दूर रहें।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article