टीवी मसाला

EX बॉयफ्रेंड को भुला नहीं पा रही Pavitra Punia, अब जाकर बताई ब्रेकअप की असली वजह

Pavitra Punia On Her Breakup With Eijaz Khan: अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने अभिनेता एजाज खान के साथ अपने ब्रेकअप पर बात की है और कहा है कि उन्होंने कोशिश की लेकिन उनका रिश्ता नहीं चल पाया। आइए टाइम्स नाउ की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Pavitra Punia On Her Breakup With Eijaz Khan

Pavitra Punia On Her Breakup With Eijaz Khan: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 में प्यार पाने वाले पवित्रा पुनिया और एजाज खान पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। अब ब्रेकअप के काफी समय बाद पवित्र ने एजाज खान संग ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके विचार बिल्कुल भी मेल नहीं खाते। उन्होंने बताया कि तीन साल तक प्रयास करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह काम नहीं कर रहा है। पवित्रा ने किसी रिश्ते को और अधिक जटिल बनने देने के बजाय उसे खत्म करने के महत्व के बारे में भी बताया। आइए टाइम्स नाउ की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में पवित्रा ने बताया "सोच नहीं मिलती है। आप बहुत कोशिश करते हैं। लोगों को मन में सवाल आता है कि तीन साल के बाद पता चला की मेल नहीं खाते। उन्होंने आगे कहा, "तीन साल बाद भी आप कोशिश कर रहे थे। कुछ हद तक ना उतरें। इसलिए हम कोशिश कर रहे थे। यह काम नहीं हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "तीन साल आप कोशिश करते हो। भाग थोड़ी ना जाते हैं परिस्थितियों के साथ। इसलिए हम कोशिश कर रहे थे। यह काम नहीं आया। किसी भी चीज को खींच कर खराब करने से अच्छा उसे खत्म कर देना चाहिए।

पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने पिछले साल सितंबर में एक दूसरे को छोड़ दिया था। इसी साल फरवरी में एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की थी। दो साल तक डेटिंग के बाद एजाज और पवित्रा ने अक्टूबर 2022 में अपनी सगाई की घोषणा भी की थी। लेकिन अब वह दोनों अलग हो गए हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article