Parth Samthaan Rumored To Be Dating Social Media Influencer: टीवी के चर्चित एक्टर पार्थ सम्थान ने अपनी एक्टिंग और स्वैग से दर्शकों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। खास बात तो यह है कि वह बॉलीवुड तक भी अपनी राह तय कर चुके हैं और जल्द ही मूवी में भी नजर आने वाले हैं। लेकिन हाल ही में पार्थ सम्थान (Parth Samthaan) अपने करियर और एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पार्थ सम्थान को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं। उनकी कुछ बातों से फैंस को इशारा मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ सम्थान (Parth Samthaan) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवंग्नी को डेट कर रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने वैकेशन की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने फोटोज में शिवंग्नी को भी टैग किया था। इसके बाद से ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पार्थ सम्थान शिवंग्नी के जन्मदिन पर भी गए थे, जिसके बाद डेटिंग की बात को और हवा मिलनी शुरू हो गई। हालांकि अभी तक पार्थ सम्थान और शिवंग्नी ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि भी नहीं करता है।
इन एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है पार्थ सम्थान का नाम
बता दें कि शिवंग्नी से पहले पार्थ सम्थान (Parth Samthaan) का नाम 'कसौटी जिंदगी की 2' एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस के साथ भी जुड़ा था। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी। लेकिन दोनों ने हमेशा ही एक-दूजे को अच्छा दोस्त बताया। उनके अलावा पार्थ सम्थान का नाम दिशा पाटनी के साथ भी जुड़ चुका है।
