Paras Kalnawat को 'अनुपमा' से Rupali Ganguly ने निकलवाया, 2.5 साल बाद खुलकर बता दी सारी सच्चाई

Paras Kalnawat Blames Rupali Ganguly for his Exit : उन्होंने अनुपमा शो के बारे में खूब सारी बातें बताई। कुछ ऐसी बातें भी सामने आई जो अब फैंस को हैरान कर रही हैं। हाल ही में वह बख्तियार ईरानी और अली असगर का चड्डी बडी सीज़न 2 में नजर आए जहां उन्होंने शो से जुड़ी कई बातें बताई।

Paras Kalnawat Blames Rupali Ganguly for his Exit

Paras Kalnawat Blames Rupali Ganguly for his Exit : टीवी अभिनेता पारस कलनावत( Paras Kalnawat) जिन्होंने शो अनुपमा से अपनी पहचान बनाई है, वह इस हिट शो से अचानक निकल गए थे जिसने सबको हैरानी में डाल दिया था। पारस ने शो छोड़ने की वजह बताई तो नहीं लेकिन ये बात जरूर सामने आई थी कि रूपाली गांगुली की वजह से पारस ने शो को छोड़ दिया है। हाल ही में वह बख्तियार ईरानी और अली असगर का चड्डी बडी सीज़न 2 में नजर आए जहां उन्होंने शो से जुड़ी कई बातें बताई।

पारस कलनावत जो अपने को-स्टार्स निधि शाह( Nidhi Shah) और सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) के साथ बख्तियार ईरानी और अली असगर ( Ali Asgar) का चड्डी बडी सीज़न 2( Chuddy Buddy Season 2) में आए थे। उन्होंने अनुपमा शो के बारे में खूब सारी बातें बताई। कुछ ऐसी बातें भी सामने आई जो अब फैंस को हैरान कर रही हैं। बातचीत के दौरान, तीनों से राजन शाही शो को छोड़ने के कारण के बारे में पूछा गया। सुधांशु, पारस और निधि ने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से रूपाली गांगुली को अनुपमा से बाहर निकलने के लिए जिम्मेदार ठहराया। 2.5 साल पहले शो छोड़ने वाले पारस कलनावत ने कबूल किया कि उनके दृश्यों को एपिसोड के लास्ट में हटा दिया जाता था या कट कर दिया जाता था।

End of Feed