Bigg Boss 18 Salman Khan slam Karan Veer Mehra: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज दे रहा है। फैंस भी शो के हर नए एपिसोड का और खासकर वीकेंड के वार का पलके बिछाए इंतजार करते रहते हैं। क्योंकि वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं। अब ऐसे में आज मेकर्स ने शो का नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और फिर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की बैंड बजाते दिख रहे हैं। आइए टाइम नाउ की इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं कि सलमान खान ने करण वीर मेहरा को क्या सलाह दी है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि वीकेंड के वार पर सलमान खान (Salman Khan) खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान, करण वीर मेहरा से बोलते हैं कि "करण बाहर आप परिवार जोड़ नहीं पाए और यहाँ भी परिवार नहीं जोड़ पा रहे हैं। आप कोई भी चीज पूरी नहीं कर पाते हैं। ये जो आप 'चुगली चाची' की तरह कोने-कोने में कर रहे हो, इसे खुल्ले में करो। आपको क्या लगता है आपकी ऑडियंस नहीं है। आप कर क्या रहे हो।"
बता दें की पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 18 के घर में अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा का झगड़ा देखने को मिल रहा था। अब वीकेंड के वार पर सलमान भाई ने अविनाश और करण दोनों की बैंड बजाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
