टीवी मसाला

Kundali Bhagya: सना सैय्यद और बसीर अली के बाद अब पारस कलनावत ने छोड़ा शो! फैंस को बताई मामले की सच्चाई

Paras Kalnawat Breaks Silence On Rumors Of Quitting Kundali Bhagya: टीवी के चर्चित शो 'कुंडली भाग्य' में जल्द ही लीप आने वाला है। बताया जा रहा है कि सना सैय्यद और बसीर अली के बाद अब पारस कलनावत भी शो को अलविदा कहेंगे। इस मामले पर अब खुद पारस ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

'कुंडली भाग्य' को अलविदा कहेंगे पारस कलनावत?

Paras Kalnawat Breaks Silence On Rumors Of Quitting Kundali Bhagya: टीवी का चर्चित शो 'कुंडली भाग्य' बीते कई सालों से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बीते साल 'कुंडली भाग्य' में आए जनरेशन लीप के बाद शो में सना सैय्यद, बसीर अली और पारस कलनावत की एंट्री हुई थी। तीनों को शो में खूब पसंद किया गया। हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी 'कुंडली भाग्य' की टीआरपी रेटिंग उठने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में चैनल ने भी 'कुंडली भाग्य' को निशाने पर लिया। ऐसे में अब मेकर्स ने 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में लीप लाने का फैसला किया है, जिससे इसकी कहानी तो बदलेगी ही, साथ ही कास्ट बदलने की भी आशंका है। 'कुंडली भाग्य' को लेकर कहा जा रहा है कि बसीर अली और सना सैय्यद के बाद अब 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) भी शो को अलविदा कहेंगे। इस खबर पर अब खुद पारस कलनावत ने भी चुप्पी तोड़ी है।

पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को लेकर फैल रही अफवाह के बारे में चुप्पी तोड़ी। पारस कलनावत ने इस सिलसिले में कहा, "जो अफवाहें फैल रही हैं, उनपर ध्यान न दें। मैं शो को नहीं छोड़ रहा हूं। राजवीर आप लोगों के दिलों में रहने के लिए अभी भी मौजूद है।" पारस कलनावत के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'कुंडली भाग्य' से राजवीर लूथरा की छुट्टी नहीं हो रही है।

paras kalnawat on kundali bhagya

paras kalnawat on kundali bhagya

बता दें कि 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) से बसीर अली किनारा करने वाले हैं। एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों के मुताबिक, बसीर अली को 'कुंडली भाग्य' का करंट ट्रैक पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में वह शो से हाथ खींचने की फिराक में हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article