Paras Chhabra और Mahira Sharma के ब्रेकअप की वजह आई सामने, तीन साल लीव इन में रहने के बाद भी नहीं दिखा भविष्य

Paras Chhabra and Mahira Sharma breakup reason revealed: बिग बॉस 13 स्टार पारस छबड़ा (Paras Chhabra) और महिरा शर्मा (Mahira Sharma) तीन साल लीव इन में रहने के बाद टाइम के बाद अलग हो गए। अब पारस ने ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Paras Chhabra and Mahira Sharma brekup reason revealed: बिग बॉस सीजन 13 अब तक के सबसे सफल सीजन में से एक था। बिग बॉस 13 में शहनाज़ गिल-सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम-हिमांशी और पारस-माहिरा जैसी कुछ लोगों की लव स्टोरी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। लेकिन बता दें कि जहां आसिम और हिमांशी ने धार्मिक मतभेदों के कारण अपने ब्रेकअप की घोषणा की, वहीं अब पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने भी खुलासा किया कि वह सालों साथ रहने के बाद माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) से अलग हो गए हैं। पारस ने माहिरा से अपने अलग होने की वजह का भी खुलासा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Paras Chhabra and Mahira Sharma breakup reason revealed

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौराब पारस (Paras Chhabra) ने बताया कि वह माहिरा के साथ कुछ सालों तक साथ थे लेकिन फिर उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। वजह के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उनके मुताबिक और करीब 3 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। अब उनका लिव-इन में यकीन नहीं रहा और वे सीधे शादी करना चाहते हैं।

End of Feed