पराग त्यागी को सताई शेफाली जरीवाला की याद, निधन के 9वें दिन लिखा 'मेरी गुंडी मेरी छोकरी...'

Parag Tyagi Remember Shefali Jariwala: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का अचानक से निधन हो गया जिसके चलते आज भी उनका परिवार और दोस्त सदमें से नहीं उभर पाया है। इस बीच दिवगंत एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने पोस्ट शेयर कर साथ में बिताए मीठे पलों की तस्वीरें शेयर की।

Parag Tyagi Remember Shefali Jariwala: रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फेम शेफाली जरीवाला का 23 जून रात को निधन हो गया था। कांटा लगा गर्ल से घर घर मशहूर हुईं शेफाली के आकस्मिक निधन से हर किसी को झटका लगा। शेफाली की मौत का कारण बीपी लो बताएगा गया क्यूँकि उन्होंने खाली पेट दवाईं ली थी, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट आया। अब मौत के 9वें दिन बाद शेफाली के पति पराग त्यागी ने पोस्ट शेयर किया। पराग ने शेफाली संग बिताए हसीन लम्हों की तस्वीरें फैंस संग शेयर की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पराग का पोस्ट।

Parag Tyagi Remember Shefali Jariwala

दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पति परग त्यागी (Parag Tyagi) ने पोस्ट शेयर कर लिखा 'परी, मैं तुम्हें हर बार पाऊँगी जब तुम पैदा होगे। मैं तुम्हें जीवन भर प्यार करता रहूँगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूँ मेरी गुंडी मेरी छोकरी।' पराग ने शेफाली संग खींची हुई पुरानी से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। दोनों एक साथ कितने खुश थे तस्वीरों से साफ पता चल रहा है। शेफाली और पराग की तस्वीरों को देख फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हुए। पति की मौत से पराग टूट चुके हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस पराग को हिम्मत देते हुए दिखाई दिए।

End of Feed