Parag Tyagi Shared Video: टीवी एक्टर पराग त्यागी इन दिनों एक ऐसे दर्द से गुजर रहे हैं जो किसी की जिंदगी में शायद ही मिले। 27 जून को पराग ने अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला को खो दिया था। कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। शेफाली की अचानक हुए निधन से पूरी दुनिया में मातम पसर गया था। अब हाल ही में पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला संग एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शेफाली और पराग ने एक साथ बिताए हसीन लम्हों को फैंस का दीदार कराया। इस रिपोर्ट में देखें पराग त्यागी द्वारा पोस्ट किया वीडियो।
टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) मस्ती करती हुई नजर आईं। पहली तस्वीर में पराग व्हाइट पाउडर से भीगे हुए हैं जिसे देख शेफाली काफी खुश नजर आईं। शेफाली और पराग की स्विमिंग पुल वाली मस्ती भी देखने को मिली। इस वीडियो को शेयर करते हुए पराग लिखते हैं 'मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना आप जहां भी हो।' पराग शेफाली को प्यार से गुंडी और परी कहकर बुलाते थे। दोनों के बीच बान्डिंग से देख कि भी आंखें भर आईं।
ये वीडियो इंटरनेट पर धडल्ले से वायरल हो रहा है। शेफाली की मौत के भयानक शॉक से पराग धीरे धीरे उभर रहे हैं। पराग अपनी स्वर्गीय पत्नी की सभी इच्छाओं को पूरी भी करते हुए नजर आए। साल 2014 में पराग और शेफाली शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें शेफाली जरीवाला सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस सीजन के विनर और कोई नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला थे जिनका देहांत हार्ट अटैक के चलते साल 2021 में हुआ।
