Pandya Store Fame Mohit Parmar Exposes Casting Director For Demanding Casting Couch: 'पंड्या स्टोर' एक्टर मोहित परमार ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। मोहित परमार ने शो में कृष की भूमिका अदा की थी, जिसे खूब पसंद भी किया गया था। मोहित परमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने करियर में कास्टिंग काउच का अनुभव कर चुके हैं। लेकिन अभी ये ही मामला उनकी खास दोस्त के साथ भी हुआ, जहां उनसे रोल के बदले हम बिस्तर होने की मांग की गई। लेकिन खास बात तो यह है कि मोहित परमार (Mohit Parmar) ने दुनिया के सामने उस कास्टिंग डायरेक्टर की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उसके सबूत भी मोहित परमार ने दुनिया को दिखा दिये।
मोहित परमार (Mohit Parmar) ने अपनी इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी साझा की, जिसमें नजर आया कि प्रेम मल्होत्रा नाम का शख्स रोल के बदले में उनकी दोस्त से हमबिस्तर होने की मांग कर रहा था। यहां तक कि कास्टिंग डायरेक्टर ने चैट में अपना पता भी साझा किया था। मोहित परमार ने चैट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्होंने लिखा, "इस तरह के लोगों से सावधान रहें। ये कास्टिंग डायरेक्टर महिला कलाकारों का शोषण करता है, उन्हें परेशान करता है और उनसे हमबिस्तर होने की मांग करता है।"

मोहित परमार

मोहित परमार ने शेयर किये स्क्रीन शॉट
मोहित परमार (Mohit Parmar) यहीं नहीं रुके। उन्होंने मामले पर आगे लिखा, "अगर ये आपसे संपर्क करे या आप इसे किसी ऑडिशन ग्रुप में देखें तो इसे ब्लॉक करें, रिपोर्ट करें और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। इस शख्स का नाम प्रेम मल्होत्रा है।" बता दें कि मोहित परमार की जिस दोस्त के साथ ये वाकया हुआ, उनका नाम प्रेरणा है और उन्होंने ये भी इन स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर साझा की है।
