Akshay Kharodia Announced Divorced: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर अक्षय खरोदिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पंड्या स्टोर से एक्टर ने घर-घर पहचान बनाई जो आज भी काफी कायम है। हाल ही में एक्टर ने फैंस को एक दुखभरी खबर दी जिसे सुन सभी शॉक है। अक्षय खरोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पत्नी दिव्या पुनेथा संग तलाक की घोषणा की है। इस खबर से सभी काफी शॉक हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्टर का पोस्ट और तलाक पर उनका क्या कहना है।
टीवी एक्टर अक्षय खरोदिया (Akshay Kharodia) और पत्नी दिव्या पुनेथा ने शादी के 3 साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 19 जून साल 2021 में दोनों ने धूम-धाम से सात फेरे लिए थे लेकिन अब इस कपल का तलाक होने जा रहा है। पंड्या स्टोर (Pandya Store) सीरियल एक्टर ने इस बड़े फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अक्षय ने बेहद ही लंबा चौड़ा कैपशन लिख अपनी और पत्नी दिव्या संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। एक्टर ने पोस्ट में लिखा की यह फैसला लेना उनके और दिव्या के लिए काफी मुश्किल था। हम दोनों ने जो भी यादें बनाई है वो मेरी जिंदगी में हमेशा अनमोल रहेंगी।
बता दें साल 2022 में अक्षय और दिव्या ने अपनी जिंदगी में बेटी रुही का स्वागत किया था और अब तलाक के बाद दोनों बेटी की को-पेरेंटिंग करेंगे। अक्षय की इस घोषणा के बाद फैंस काफी चौंक गए हैं। बता दें अक्षय की पत्नी पेशे से एक डॉक्टर हैं और दोनों की लव मैरिज हुई थी। पंड्या स्टोर के बाद एक्टर सीरियल सुहागन में नजर आए जिसने इसी साल टीवी की दुनिया को अलविदा कहा था।
