'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप के साथ लालबागचा राजा में हुआ दुर्व्यवहार, बाउंसर ने की धक्कामुक्की

Simran Budharup And Her Mother Roughly Handled By Bouncers In Lalbaugcha Raja: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप के साथ लालबागचा राजा के बाउंसर्स ने दुर्व्यवहार किया। इससे जुड़ा वीडियो साझा कर सिमरन बुधरूप ने वहां के मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है। साथ ही लोगों के साथ उचित व्यवहार करने की भी मांग की है।

Simran Budharup And Her Mother Roughly Handled By Bouncers In Lalbaugcha Raja: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप इन दिनों 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से तो खूब पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में वह एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, सिमरन बुधरूप (Simran Budhrup) अपनी मां के साथ गणपति के दर्शन के लिए लालबागचा राजा गई थीं। जहां उनके और उनकी मां के साथ वहां मौजूद बाउंसर्स ने बदसलूकी की। सिमरन बुधरूप ने इससे जुड़ा वीडियो भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

लालबागचा राजा दर्शन करने गईं सिमरन बुधरूप के साथ हुआ दुर्व्यवहार

सिमरन बुधरूप (Simran Budhrup) ने लालबागचा राजा का वीडियो पोस्ट कर वहां के मैनेजमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बाउंसर्स की पोल खोलते हुए लिखा, "लालबागचा राजा दर्शन के दौरान बहुत ही खराब अनुभव हुआ। आज मैं लालबागचा राजा दर्शन के लिए अपनी मां के साथ गई थी। लेकिन स्टाफ द्वारा हमारे साथ किया गया बर्ताव स्वीकार्य नहीं है। संगठन के एक सदस्य ने मेरी मां के हाथ से फोन छीन लिया, जब वो फोटो क्लिक कर रही थीं। वो कोई फालतू का वक्त नहीं ले रही थीं, क्योंकि हम लाइन में थे और दर्शन की अगली बारी हमारी ही थी। जब मेरी मां ने इसका विरोध किया तो शख्स ने धक्का दे दिया।"

End of Feed