Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार की दादागिरी पर Orry ने दिया बयान, कहा 'मैंने ऐसा सोचा ही नहीं की वो'....

Orry On Abhishek Comments: हाल ही में बिग बॉस 17 के घर में मेहमान बनाकर गए फेमस इन्फ्लुएंसर ओरी ने घर में जाकर धमाल मचा दिया था। ऐसे में उनसे जब पूछा गया की घर में कंटेस्टेंट द्वारा हो रही बेज्जती पर क्या कहना है।

Orry On Abhishek Comments: फेमस इंटरनेट इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ओरी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Bos 17) में एंट्री लेकर सभी चौंका दिया था। इसी के साथ ओरहान की पॉपुलैरिटी अब काफी ज्यादा हो गई है। अब घर से बाहर आते ही इन्फ्लुएंसर ने इंटरव्यू देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक से बढ़ कर एक खुलासे कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उनके के चौंका देने वाले खुलासे को।

Bigg Boss 17: Orry On Abhishek Comments

टाइम्स नाउ से बात करते हुए ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatrmani) ने अभिषेक कुमार से हो रही बेज्जती को लेकर उनका क्या मानना है। ऐसे में वो कहते हैं कि मुझे नहीं लगता की अभिषेक मेरा मजाक उड़ा रहे थे। ये कोई बड़ी बात नहीं है, हां वो मेरा मजाक उड़ाते थे फिर मैं भी करता था। मुझे कभी लगा ना ही सोचा की मेरा कोई मजाक उड़ा रहा है या दुखी करने की कोशिश कर रहा है।

End of Feed