Nisha Rawal ने बेटे काविश के ट्रोलर्स का किया मुंह बंद, कहा 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को...'

Nisha Rawal Slams Trollers: टीवी एक्ट्रेस निशा रावल का बेटा काविश की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसके लिए बच्चे को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब खुद ट्रोलर्स का मुंह बंद करते हुए निशा ने लताड़ लगाई है। जानिए क्या है पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Nisha Rawal Slams Trollers: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना निशा रावल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2021 में करण मेहरा से तलाक लेने के बाद निशा रावल अकेले ही बेटे काविश का पालन-पोषण कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस और बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका मजाक बनाया गया था। दरअसल एक ईवेंट के दौरान बेटा काविश अपनी मां निशा के चेस्ट को दांतों से काट रहे थे। ऐसे में भारी ट्रोलिंग के बीच निशा रावल ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Nisha Rawal Slams Trollers

इन्स्टेन्ट बॉलीवुड से बात करते हुए निशा रावल (Nisha Rawal) ने कहा 'उसपे मुझे कुछ नहीं कहना। हमें बस यही कहना है कि शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो एक माँ बेटे के रिश्ते को उस नजरिए से देखते हैं। ये खोट तो उनके मन में है। तो मैं उस पर कुछ ज्यादा कमेन्ट नहीं करना चाहूंगी। उस बारें में क्या ही बोल सकते हैं।' निशा रावल ने साल 2017 में बेटे काविश को जन्म दिया था। करण मेहरा (Karan Mehra) संग तलाक के बाद निशा के पास बेटे की कस्टडी दी गई।

End of Feed