Anupamaa Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। टीआरपी के शिखर पर बने रहने के लिए मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इन दिनों कहानी में देखने को मिल रहा है कि पराग ने ख्याति को झूठ बोलने के लिए घर से बाहर निकाल दिया है जो अब अनुपमा संग कृष्ण कुंज में रह रही है। वहीं दूसरी तरफ मोहित धीरे-धीरे प्रेम का हक मार रहा है ताकि पराग की नजरों में आदर्श बेटा बन सके। अब कुछ देर पहले मेकर्स ने एक ऐसा धांसू प्रोमो रिलीज किया है जिसे देख आपको अपकमिंग कहानी का स्पॉइलर मिल जाएगा।
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत पराग से होगी जो वसुंधरा को बताएगा कि अब राघव का राज और नहीं छुप सकता। ऐसे में मोटी बा कहेंगी कि 'अनुपमा कुछ नहीं कर पाएगी क्यूंकी उसकी बेटी राही अब हमारी बहु है। वो हमारे साथ रिश्ता नहीं बिगाड़ेगी।' लेकिन पराग वसुंधरा से कहेगा कि राही सच का साथ भी नहीं छोड़ेगी और अब ये दोनों मां-बेटी क्या करेंगी। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के साथ-साथ राघव और राही कृष्ण जी के आगे लड़ाई लड़ने से पहले आशीर्वाद लेंगी।
प्रोमो में आगे देखने को मिला कि राघव और राही के साथ मिलकर अनुपमा कहेगी कि एक बात पूछनी है। बस फिर यही देख पराग और वसुंधरा के पसीने छूट जाते हैं। बता दें राघव वसुंधरा की बेटी का पति है जिसे पराग ने झूठे मर्डर के केस में जेल पहुंचा दिया था। अब राघव अनुपमा और राही के साथ मिलकर कोठारी परिवार को कोर्ट में घसीटेगा और न्याय की लड़ाई लड़ेगा।