टीवी मसाला

Nisha Rawal ने बेटे काविश के ट्रोलर्स का किया मुंह बंद, कहा 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को...'

Nisha Rawal Slams Trollers: टीवी एक्ट्रेस निशा रावल का बेटा काविश की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसके लिए बच्चे को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब खुद ट्रोलर्स का मुंह बंद करते हुए निशा ने लताड़ लगाई है। जानिए क्या है पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Nisha Rawal Slams Trollers

Nisha Rawal Slams Trollers: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना निशा रावल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2021 में करण मेहरा से तलाक लेने के बाद निशा रावल अकेले ही बेटे काविश का पालन-पोषण कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस और बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका मजाक बनाया गया था। दरअसल एक ईवेंट के दौरान बेटा काविश अपनी मां निशा के चेस्ट को दांतों से काट रहे थे। ऐसे में भारी ट्रोलिंग के बीच निशा रावल ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

इन्स्टेन्ट बॉलीवुड से बात करते हुए निशा रावल (Nisha Rawal) ने कहा 'उसपे मुझे कुछ नहीं कहना। हमें बस यही कहना है कि शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो एक माँ बेटे के रिश्ते को उस नजरिए से देखते हैं। ये खोट तो उनके मन में है। तो मैं उस पर कुछ ज्यादा कमेन्ट नहीं करना चाहूंगी। उस बारें में क्या ही बोल सकते हैं।' निशा रावल ने साल 2017 में बेटे काविश को जन्म दिया था। करण मेहरा (Karan Mehra) संग तलाक के बाद निशा के पास बेटे की कस्टडी दी गई।

टीवी दुनिया की इस फेवरेट कपल का तलाक काफी सुर्खियों रहा था। तलाक से पहले निशा ने करण पर घरेलू हिंसा जिसके लिए एक्टर को जेल भी जाना पड़ा था। इसी के साथ निशा ने ये भी खुलासा किया था कि करण ने उनका सिर गुस्से में दीवार पर दे मारा था। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। जवाबी कारवाई में करण ने निशा को बाइपोलर पर्सनैलिटी कहा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article