टीवी मसाला

Nimrit Kaur Ahluwalia के रूमर्ड बॉयफ्रेंड माहिर पंढी पर गुंडों ने किया हमला, चूर किये एक्टर की कार के शीशे

Nimrit Kaur Ahluwalia Rumored Boyfriend Mahir Pandhi Attacked By Goons: 'वंशज' एक्टर और निमृत कौर आहलुवालिया के रूमर्ड बॉयफ्रेंड माहिर पंढी पर मुंबई में गुंडों ने हमला कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद माहिर पंढी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर की है। माहिर पंढी ने अपनी कार की झलक भी साझा की।

Image

माहिर पंढी पर गुंडों ने किया हमला

Nimrit Kaur Ahluwalia Rumored Boyfriend Mahir Pandhi Attacked By Goons: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर आहलुवालिया के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और 'वंशज' के दिग्विजय बनकर सबका दिल जीतने वाले माहिर पंढी पर हाल ही में मुसीबत आन पड़ी है। माहिर पंढी पर मुंबई में गुंडों ने हमला कर दिया था, जिससे वह बाल-बाल बचे हैं। इस बात का खुलासा खुद माहिर पंढी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किया है। माहिर पंढी ने गुंडों द्वारा किये गए हमले की झलक भी दिखाई, जिसमें उनकी कार के शीशे चूर नजर आए। माहिर पंढी (Mahir Pandhi) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये तक सवाल किया कि क्या मुंबई सुरक्षित है या नहीं?

'वंशज' एक्टर माहिर पंढी (Mahir Pandhi) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कियचा, जिसमें उनकी कार के शीशे चूर-चूर नजर आए। वहीं दूसरे वीडियो में उनकी कार की खिड़की का कांच टूटा दिखाई दिया। उन्होंने हादसे को लेकर लिखा, "तो आज अच्छे-खासे उजाले में ही दो गुंडों ने मुझपर हमला किया। उन्होंने मेरे कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश की, साथ ही साइड के शीशे भी चूर-चूर कर दिये। हां पुलिस अभी मेरी मदद में लगी हुई है, लेकिन क्या मुंबई हमारे लिए सुरक्षित है?" बता दें कि माहिर पंढी पर ये हमला सोमवार की सुबह हुआ था, हालांकि अभी एक्टर बिल्कुल सुरक्षित हैं।

माहिर पंढी (Mahir Pandhi) से जुड़ी ये खबर सुनकर फैंस भी हैरान हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कामना कर रहे हैं। बता दें कि माहिर पंढी को आखिरी बार वह 'वंशज' में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग देखने लायक थी। इसके अलावा वह छोटी सरदारनी का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्होंने निमृत कौर आहलुवालिया संग मुख्य भूमिका अदा की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article