Nikhil Patel ने जनवरी में ही खत्म कर दिया था Dalljiet Kaur संग रिश्ता, अब खुद बताई रिश्ते में खटास की वजह

Nikhil Patel Breaks Silence On Separation With Dalljiet Kaur: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों शादी में मची हलचल के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत कौर संग तलाक की खबरों पर अब निखिल पटेल ने भी चुप्पी तोड़ी है और मामले का पूरा सच जाहिर किया है।

Nikhil Patel Breaks Silence On Separation With Dalljiet Kaur: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि निखिल पटेल इस शादी को नहीं मानते हैं। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) संग तलाक की खबरों पर अब निखिल पटेल ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान उनके और दलजीत कौर के बीच आई दरार की वजह साझा की। साथ ही निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने बताया कि अब दलजीत कौर ने सारी हदें पार कर दी हैं।

End of Feed