Dalljiet Kaur Shares Video With Son Amid Divorce Rumors With Cryptic Caption: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल, दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और निखिल पटेल की शादी टूटने की कगार पर है। दलजीत के मुताबिक, निखिल पटेल इस शादी को नहीं मानते हैं। निखिल की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वह महीनों पहले ही इस शादी से आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन हाल ही में दलजीत कौर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख लग रहा है कि एक्ट्रेस अपना गम भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों फोटोशूट कराते नजर आए। इस वीडियो में दलजीत कौर अपने बेटे के साथ बेहद खुश दिखीं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "अच्छे और बुरे में एक साथ। अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर 10 वर्षीय बेटे के साथ फोटोशूट कराना मेरे लिए बहुत भावुक रहा है। इस शूट को यादगार बनाने के लिए आपका शुक्रिया बरखा। आपका स्टूडियो यूं ही बढ़ता रहे।" दलजीत कौर ने इस वीडियो को गुरनाम भुल्लर के गाने 'दुनिया' के साथ साझा किया, जिसका मतलब है कि मुझे दुनियादारी की जरूरत नहीं है, जब तुम मेरे साथ हो।
दलजीत कौर की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं फैंस
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का वीडियो देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपके लिए ढेर सारा सम्मान है कि आपने खुद को डिप्रेशन में नहीं जाने दिया। बल्कि और भी खूबसूरत और बोल्ड बनकर सामने आईं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मैम आप बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं, अंदर से भी और बाहर से भी।"
