टीवी मसाला

Suhagan Chudail को पहले किया था Nia Sharma ने रिजेक्ट, फिर बिना ऑडिशन दिए मिलाया मेकर्स संग हाथ

Nia Sharma on Suhagan Chudail: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने फिर एक बार सीरियल सुहागन चुड़ैल से टीवी की दुनिया में वापसी की है। ऐसे में उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया की आखिर क्यूं उन्होंने सुहागन चुड़ैल को करने के लिए हामी भरी।

Image

Nia Sharma on Suhagan Chudail

Nia Sharma on Suhagan Chudail: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने कई सालों बाद सीरियल सुहागन चुड़ैल से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इस सीरियल में एक्ट्रेस एक चुड़ैल की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही है जो पिछले किरदारों से काफी अलग है। हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस ने बताया की आखिर क्यूं उन्होंने इस सीरियल को पहले रिजेक्ट कर हां की। साथ ही यह भी खुलासा किया की उन्होंने शो के लिए कोई ऑडिशन भी नही दिया था।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने सुहागन चुड़ैल (Suhagan Chudail) को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि जब मैंने अनोखा टाइटल सुना, तो मैं थोड़ा झिझक रही थी। छह या सात मीटिंग के बाद, मैं सोचने लगी कि शायद किस्मत मुझे यहां तक ले आई है।" इस किरदार में सुहागन चुडैल नाम में कुछ जादुई था जिसने मुझे सोचने पर काफी ज्यादा मजबूर किया और कलाकार की पहचान रभी होती है जब वो अपने किरदार में जान फूंके दर्शकों के खातिर। जब मेकर्स ने मुझे सुहागन चुडैल के किरदार की बारीकियों के बारे में बताया, तो मैं दंग रह गई।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मुझे एहसास हुआ कि यह हर तरह से मेरे लिए ही था। जब मैंने शो के लिए हां कहा, तो उन्होंने खुलासा किया कि मैं उनकी पहली और इकलौती पसंद थी। ऐसे में इस के लिए कोई ऑडिशन भी नहीं हुआ था लेकिन मुझे लगता है कि उनके विश्वास और कुछ नया करने की वजह से मैंने रोल को निभाने के लिए हां किया। मैं बहुत खुश हूं की सीरियल को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्यार लुटा रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article