टीवी मसाला

GHKKPM फेम नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या के प्रपोजल को किया था रिजेक्ट, वजह जान फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2024, 06:25 PM IST

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं। शो में नील और ऐश्वर्या की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों की पहली मुलाकात गुम है के सेट पर हुई थी। अब कपल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

Image

Neil bhatt-Aishwarya sharma (credit Pic: Instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। सेट पर ही दोनों को प्यार हुआ था। दोनों ने साल 2021 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। कपल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भी नजर आया था। दोनों के प्यार और नोकझोंक ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। शो पर नील भट्ट को लोगों ने ग्रीन फ्लैग का टैग दिया था। वहीं, कुछ लोगों ने ग्रीन फॉरेस्ट तक बता दिया था। नील ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सबसे पहले ऐश्वर्या का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था।

ऐश्वर्या और नील ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। ऐश्वर्या ने बताया कि मैं क्लियर थी हम दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा थी। हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। मैंने एक दिन नील को पूछ लिया कि क्या तुम मुझे पसंद करते हो। नील ने कहा कि मैं अभी सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं। अभी मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहता हूं।

नील ने ऐश्वर्या के प्रपोजल को किया था रिजेक्ट

नील ने आगे बताया कि उन्होंने क्यों ऐश्वर्या का प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया? नील ने कहा, उस समय आर्थिक रुप से उतने मजबूत नहीं थे। उनके अकाउंट में सेविंग के नाम पर 80,000 थे। उस समय को शादी का नहीं सोच सकते थे। नील ने कहा कि मैं उन्हें डेट नहीं। उनसे सीधा शादी करना चाहता था। मैंने हमेशा से सोचा था जैसे ही मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। मैं ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करूंगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article