Neha Marda Celebrate Daughter First Birthday : डोली अरमानों की और बालिका वधू फ़ेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा( Neha Marda) इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर अपनी बेटी के साथ समय बीता रही है। अदाकारा को माँ बने आज पूरा एक साल हो गया है, जी हां उनकी बेटी पूरे एक साल की हो गई है। हाल ही में नेहा ने अपने पति और ससुराल वालों के साथ बेटी इनाया का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर नेहा बेहद खुश नजर आई और धूमधाम से बेटी के बड़े होने की खुशी मनाती नजर आई।
नेहा मर्दा( Neha Marda) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी इनाया के पहले जन्मदिन की कुछ झलकियाँ साझा कीं। नेहा अपने पति आयुष्मान और बर्थडे गर्ल इनाया के साथ गुलाबी पोशाक में नजर आईं। पिंक फ्रिल्ड गाउन में नेहा किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। तस्वीरों में नेहा और आयुष्मान अपनी बेटी के एक साल के होने पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जब उन्होंने इनाया के साथ एक खूबसूरत केक काटा तो वे सभी मुस्कुरा रहे थे। नेहा को परिवार के साथ देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए।
बताते चले कि नेहा मर्दा की डिलीवरी समय से पहले हो गई और डिलीवरी से पहले कुछ परेशानियों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में अभिनेत्री ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी गर्भावस्था यात्रा के बारे में फैंस के साथ विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि 34 साल की उम्र में गर्भधारण करने के कारण उन्हें जटिलताओं का सामना करना पड़ा था । उन्होंने 30 साल से पहले बच्चा पैदा करने पर जोर दिया और खुलासा किया कि कैसे वह प्रसव के बाद भी दर्द से जूझ रही हैं।
