Neha Dhupia Fainted on Roadies Set: अभिनेत्री नेहा धूपिया( Neha Dhupia) इन दिनों टीवी के फेमस शो रोडीज को शूट कर रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि उन्हें सेट पर शूट करते हुए चक्कर आ गए। शूटिंग के दौरान वह चक्कर खाकर गिर गई और उनकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महिने से शूट कर रही है और अपने परिवार से दूर रह रही है। आइए बताते हैं अब कैसी है नेहा की तबीयत
हाल ही में एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस ( Roadies Double Corss) के सेट पर नेहा धूपिया( Neha Dhupia) की तबीयत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर गई। हालांकि नेहा तुरंत ठीक हो गई और कुछ ही देर में सेट से वापिस आ गई। नेहा ने अपना जज्बा दिखाते हुए सेट पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है यह एक साधारण समस्या थी जो ठीक हो गई है। नेहा वापिस से सेट पर लौट आई और काम शुरू कर दिया।
घटना के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, यह एक छोटी सी स्वास्थ्य समस्या थी, लेकिन मैं अपने पैरों पर खड़ी हो गई हूँ, पहले की तरह प्रेरित और उत्साही हूँ। रोडीज हमेशा सीमाओं को आगे बढ़ाने के बारे में रहा है, और यह यात्रा मुझे हर बाधा को पार करने के लिए प्रेरित करती है। कोई भी मुझे रोक नहीं सकता। बताते चले कि एक्ट्रेस पिछले एक महीने से शो के लिए शूट कर रही है और छोटे-छोटे शहरों में जाकर रोडीज के लिए जाबाज खिलाड़ी ढूंढ रही है। इस बीच वह अपने पति और बच्चों से भी दूर है।
