टीवी मसाला

Exclusive: "आंगन आपनो का" सीरियल पर लगा ताला, शो के ऑफ एयर होने पर नीता शेट्टी ने जताया अफसोस

Neetha Shetty reacts to Aangan Aapno Kaa going off-air: नीता शेट्टी ने ईटाइम्स टीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में आंगन आपनो का के ऑफ-एयर होने पर दुख व्यक्त किया। वह अपनी निराशा छिपा नहीं सकीं और शो के प्रति अपने प्यार का जिक्र किया। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Neetha Shetty reacts to Aangan Aapno Kaa going off-air

Neetha Shetty reacts to Aangan Aapno Kaa going off-air: आँगन - आपनो का सीरियल बंद होने की कगार पर पहुँच गया है। बात दें कि यह शो 11 दिसंबर 2023 से सोनी सब पर प्रसारित हुआ था। हालांकि शो को शुरुआत में दर्शकों से काफी प्यार मिला था और इसकी टीआरपी भी अच्छी रही थी। हालांकि अब खबर आ रही है कि शो ऑफ एयर हो गया है। नीता शेट्टी (Neetha Shetty) ने हाल ही में आंगन आपनो का के ऑफ-एयर होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। ईटाइम्स टीवी के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख और भ्रम व्यक्त किया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या गलत हुआ। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

नीता शेट्टी सीरियल आँगन अपनों का में अहम भूमिका निभाती थीं। शो के ऑफ एयर होने पर वह अपनी निराशा छिपा नहीं सकीं। उन्होंने अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि उन्हें आंगन आपनो का का हिस्सा बनना कितना पसंद है और यह उनके लिए दूसरे घर जैसा बन गया है। शो के अचानक ख़त्म होने से वह निराश हो गई हैं। नीता का कहना है कि शो के पूरे कलाकारों और क्रू ने इसको सफल बनाने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी थी।

नीता ने शो के प्रत्येक सदस्य के प्रति अपने लगाव के बारे में भी खुलकर बात की। नीता ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कारण क्या है और मुझे नहीं लगता कि कोई भी वास्तव में बता सकता है कि कारण क्या है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। यह छह महीने से ऑन-एयर हो रहा था और हम पिछले 7-8 महीनों से शूटिंग कर रहे हैं। यह शो मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article