Nakuul Mehta ने सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की हरकत को बताया 'बेहूदा', सरेआम एक्ट्रेस को दिया था धक्का

Nakuul Mehta Slams Telugu Star Nandamuri Balakrishna For Pushin Actress Anjali: साउथ के सुपरस्टार और नेता नंदमुरी बालकृष्ण हाल ही में अपनी एक हरकत के कारण लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को स्टेज पर धक्का दिया, जिसे लेकर अब नकुल मेहता ने नाराजगी जाहिर की है।

Nakuul Mehta Slams Telugu Star Nandamuri Balakrishna For Pushin Actress Anjali: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी फिल्मों से भले ही आसमान छुआ है। लेकिन अपने एक वीडियो के कारण वह लोगों की नजर में चढ़ गए हैं। दरअसल, नंदमुरी बालकृष्ण (Nandmuri Balakrishna) ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्रमोशन के दौरान स्टेज पर एक्ट्रेस अंजली को धक्का दिया था। उनकी इस हरकत ने लोगों का खून खौला दिया। एक एक्ट्रेस के प्रति नंदमुरी बालकृष्ण का रवैया लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। आम लोग तो साउथसुपरस्टार को ताना मार ही रहे हैं। वहीं अब टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नंदमुरी बालकृष्ण पर सवाल खड़े किये हैं।

End of Feed