टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3 Promo: सलमान को गद्दी से हटाकर होस्ट बने अनिल कपूर, झक्कास अंदाज़ में लेंगे कंटेस्टेंट की क्लास

Bigg Boss OTT 3 new promo out: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने दर्शकों के लिए आज शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। शो का प्रोमो जारी कर मेकर्स ने नए होस्ट के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। आइए टाइम्स नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 new promo out

Bigg Boss OTT 3 new promo out: सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस के हर नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब काफी समय से बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा चरम पर है। आए दिन शो को लेकर नई अपडेट सामने आती रहती है। अब मेकर्स ने दर्शकों की इच्छाओं को पूरा करते हुए आज शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। शो का प्रोमो जारी कर मेकर्स ने नए होस्ट के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। आइए टाइम्स नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

आज बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने जियो सिनेमा इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में नए होस्ट की झलक को भी दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह प्रतिष्ठित हॉट चेयर के चारों ओर टहलते हुए, दर्शकों को 'बहुत होगा रे झटका, करते हैं ना कुछ और खास' वाक्यांश के साथ चिढ़ाते हुए, जून में बिग बॉस ओटीटी के आगमन की घोषणा करते है। बिग बॉस की नई प्रतीकात्मक आंख का अनावरण करते हुए, टीज़र आगामी सीज़न में रोमांचक मोड़ का संकेत देता है। प्रोमो को देखने के बाद यह तो समझ में आ गया है कि इस बार के सीजन को सलमान खान नहीं अनिल कपूल द्वारा होस्ट किया जाएगा। इस बार वह अपने झक्कास अंदाज़ में लेंगे कंटेस्टेंट की क्लास लेते नजर आएंगे।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का प्रीमियर अगले महीने जून में जियो सिनेमा पर होने वाला है, जहां यह विशेष रूप से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अभी तक कंटेस्टेंट के नाम सामने नहीं आए हैं लेकिन सूची रियाज अली, शिवांगी जोशी, शफाक नाज, दलजीत कौर वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका यूट्यूबर ज़ैन सैफी विक्की जैन अदनान शेख नाम लिस्ट में है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article