Mahekk Chahal: टीवी एक्ट्रेस महक चहल (Mahekk Chahal Hospitalized) ने अपनी हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बीते 8 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, तकरीबन 4 दिनों तक उन्हें वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इस बीच उन्होंने अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है। महक फिल्म टीवी के मशहूर टीवी सीरियल नागिन 6 में नजर आ रही हैं। 2 जनवरी को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर गिर गईं, इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महल ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत में सुधार आया है लेकिन उन्हें अभी भी डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
Mehekk Chahal Hospitalized
‘मैं डरी हुई थी’
अपनी तबीयत के बारे में बात करते हुए महक चहल ने पिंकविला को बताया, ‘मुझे निमोनिया हो गया था और मैं पिछले तीन से चार दिनों से ICU में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर थी।.मुझे 2 जनवरी के दिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अभी भी मैं अस्पताल में ही हूं। मेरा ऑक्सीजन लेवल अभी भी स्थिर नहीं हैं और ऊपर-नीचे होता रहता है। मेरे दोनों फेफड़े बुरी तरह से इफेक्ट हो गए हैं।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हे पहले लग रहा था कि यह एक आम सर्दी खांसी है लेकिन जब हालत बिगड़ गई तो पता चला कि वह निमोनिया का शिकार हैं। उन्होंने यह बात छिपाई रखी क्योंकि वह आराम करना चाहती थीं।
बता दें कि नागिन 6 की मशहूर एक्ट्रेस महक चहल कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। 'छोड़ो ना यारा', 'यमला पगला दीवाना' और 'मुंबई कटिंग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में महक नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही कई लोग उन्हे बिग बॉस सीजन 5 में भी देख चुके हैं। सलमान खान के शो से भी उन्हें काफी वाहवाही मिली थी।
