Naagin 7 के लिए Ekta Kapoor ने फाइनल किया हीरो, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के एक्टर को मिला रोल?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 14, 2023, 03:14 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TV Actor Gultesham in Naagin 7?: टीवी गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि एकता कपूर की टीम ने नागिन-7 के लिए स्टारकास्ट फाइनल करनी शुरू कर दी है। मेकर्स नए सीजन के साथ नए और पॉपुलर चेहरों को पेश करना चाहते हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि नागिन-7 का हीरो फाइनल हो गया है।

Naagin 7 Starcast and Premiere Update: एकता कपूर अपनी टीवी सीरीज नागिन के लिए खासी पॉपुलर हैं। वैसे एकता के कई शो इस समय कलर्स पर प्रसारित हो रहे हैं और इनमें तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 सबसे लोकप्रिय है। सुपरनैचुरल ड्रामा का प्रीमियर पिछले साल चैनल पर हुआ था और अब ये बंद होने वाला है। जैसा कि सुपरनैचुरल शो नागिन-6 अभी भी टीआरपी चार्ट में अच्छे नंबर ला रहा है, ऐसे में चैनल ने हाल ही में इसे दो महीने का एक्सटेंशन दिया है। इसीलिए अब तेजस्वी प्रकाश का सीरियल नागिन-6, अप्रैल में बंद होगा। लेकिन इसी के साथ-साथ एकता कपूर ने अभी से नागिन सीजन 7 की तैयार शुरू कर दी है।

Naagin 7 TV Serial Update

जी हां, टीवी गलियारों में शो की चर्चा जोरों पर है। एकता कपूर की टीम ने नागिन-7 के लिए स्टारकास्ट फाइनल करनी शुरू कर दी है। मेकर्स नए सीजन के साथ नए और पॉपुलर चेहरों को पेश करना चाहते हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि नागिन-7 का हीरो फाइनल हो गया है। ये कोई और नहीं टीवी के पॉपुलर एक्टर गुलतेशम हैं। जैसा कि हम जानते हैं नागिन-6 को मिले एक्सटेंशन के कारण, निर्माता अब शो में नए ट्रैक और किरदार पेश कर रहे हैं। ऐसे में मैडम सर और ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुके अभिनेता गुलतेशम को भी नागिन 6 में एक सकारात्मक नाग के रूप में एंट्री कराने का फैसला किया गया था।

End of Feed