Naagin 7: इस एक्ट्रेस ने काटा नागिन 7 से प्रियंका और सुंबुल का पत्ता, बनेंगी एकता कपूर के शो में नागिन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 15, 2023, 08:48 AM IST

Naagin 7: एकता कपूर के सुपर नेचुरल थ्रिलर शो नागिन 7 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए नागिन 7 की छोटी सी छलक दिखाई है। हालांकि मेकर्स ने नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान के नाम पर मोहर लगा रहे हैं।

Naagin 7: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के ऑनएयर होने से पहले ही हाइप बनी हुई है। एकता कपूर के इस शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नागिन 6 के खत्म होते ही मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है। मेकर्स ने शो के आखिरी एपिसोड में नागिन 7 की छोटी सी छलक दिखाई है। प्रोमो में मेकर्स ने नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस सुंबुल तौकीर खान से प्रिंयका चाहर चौधरी के नाम पर मोहर लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 में सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) नजर आ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक मेकर्स और डेजी शाह के बीच में बात चीत चल रही है। एक्ट्रेस इस शो को साइन कर सकती हैं।

End of Feed