टीवी मसाला

Anupama 15 July 2023 Spoiler: छोटी अनु के लिए अपने सपनों का गला घोटेगी अनुपमा, परिवार के चलते नहीं जाएगी अमेरिका

Anupama 15 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की छोटी अनु मुंबई भाग जाती है। अनुज वहां उसे अनुपमा के साथ पाता है, जो छोटी अनु को सुला रही होती है। इसे देख जहां एक तरफ अनुज खुश होता है, वहीं दूसरी तरफ पूरा शाह हाउस शॉक हो जाता है।

Image

Anupama 15 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की छोटी अनु मुंबई भाग जाती है। अनुज वहां उसे अनुपमा के साथ पाता है, जो छोटी अनु को सुला रही होती है। इसे देख जहां एक तरफ अनुज खुश होता है, वहीं दूसरी तरफ पूरा शाह हाउस शॉक हो जाता है।

Anupama 15 July 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बा छोटी अनु के शाह हाउस आने पर खुश नहीं होती है। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु शाह हाउस से भागकर मुंबई चली जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

छोटी अनु के आने से ना खुश होंगी बा

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की वनराज छोटी अनु को कुछ दिनों के लिए शाह हाउस ले आता है। इस चीज को देख डिंपी और बा साथ में कहते हैं की छोटी अनु को यहां नहीं लाना चाहिए था। वो वैसे भी बीमार है अगर उसको कुछ हो जाएगा तो अनुज हमे बोलेगा। इस बात के जवाब में बापू जी कहते हैं की वो वैसे भी वहां बहुत रो रही थी, कम से कम यहां परी के साथ थोड़ी खुश है, लेकिन बा समझने पर भी नहीं समझती है।

पाखी को टॉर्चर करेगा अधिक

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की बरखा अधिक से कहती है की छोटी अनु को शाह हाउस नहीं जाना चाहिए था, क्यूंकि अब अनुज बिजनेस पर ध्यान देगा। मम्मी-पापा के मरने के बाद भी अनुज ने अपने आप को काम में बीजी कर लिया था, अगर ऐसा हुआ तो उसे सब पता चल जाएगा। इसी दौरान पाखी ये सब बातें सुन लेती है और दोनों को स्वार्थी कहती है। ऐसे में अधिक उसका हाथ मोड़ने लगता है और अनुज को बात ना बताने की धमकी देता है।

छोटी अनु के पास होगी अनुपमा

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की छोटी अनु शाह हाउस से मुंबई भाग आती है, जिसे सुन अनुज घबराह जाता है। अनुज को पता चलता है की छोटी अनु मुंबई क अनाथ आश्रम में है। वहां पहुंच कर वो छोटी अनु को अनुपमा के साथ पाता है, जहां अनुपमा उसे लोरी गा कर सुला रही होती है। इसे देख अनुज और वनराज हैरान हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में इस चीज को देख शॉक हो जाते हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article