Naagin 7: कलर्स टीवी के मशहूर शो नागिन अक्सर अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। इस समय सीरियल का छठा सीजन चल रहा है, जिसमें प्रतीक सहजपाल के साथ टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश नजर आ रही हैं। सीरियल को दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में सीरियल को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर आ रही है की नए सीजन में मेकर्स ने अपनी नागिन चुन ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए आखिर कौन है वो टीवी हसीना।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) का मशहूर शो नागिन 6 जल्द ही खतम होने वाला है। ऐसे में सीजन 7 के लिए मेकर्स ने नया प्रोमो भी कुछ महीनो पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। जिसमें नई नागिन की झलक दिखाई दे रही थी, लेकिन चेहरा नहीं। अब हाल ही में खबर आ रही है की मेकर्स और एकता कपूर ने शो के लिए लीड एक्ट्रेस को ढूंढ लिया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) के लिए टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को फाइनल कर दिया है। एक्ट्रेस आखरी बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। शो से एक्ट्रेस को काफी लोकप्रियता भी मिली थी। इसी के साथ खा जा रहा है की प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehjpal) को शो के लिए नाग के रोल में रखा गया है। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स ने इस खबर पर कोई रिएक्शन और बयान नहीं दिया है। इस से पहले शो में नागिन के लिए आयशा सिंह। सुंबुल तौकीर और डेजी शाह का नाम सामने आ रहा था।
