Naagin 7: अंकिता के बाद अब Priyanka Chahar Choudhary ने शो से झाड़ा पल्ला, ठंडे बस्ते में गया 'नागिन 7'

Priyanka Chahar Choudhary Also Backed Out From Naagin 7: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी का नाम बीते कई दिनों से 'नागिन 7' के लिए सामने आ रहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे के बाद अब प्रियंका चाहर चौधरी ने भी 'नागिन 7' से पल्ला झाड़ लिया है।

Priyanka Chahar Choudhary Also Backed Out From Naagin 7: डेली सोप क्वीन एकता कपूर इन दिनों अपने हिट सीरियल 'नागिन' के सीजन सात की तैयारी में लगी हुई हैं। 'नागिन 7' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो अभी तक आयशा सिंह से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकिता लोखंडे तक का नाम शामिल है। लेकिन जहां अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पहले ही 'नागिन 7' करने से मना कर दिया था तो वहीं अब खबर है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने भी 'नागिन 7' से पल्ला झाड़ लिया है।

End of Feed