Naagin 7 में ड्रैगन बनीं Kanika Mann संग बचपन में कजिन ने की गंदी हरकत, पपीता खाकर करना चाहती थीं अबॉर्शन

Kanika Mann Face Harassment At Home: नागिन 7 एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में अपनी जिदंगी का डार्क सीक्रेट खोला है। कनिका मान ने बताया है कि बचपन में बड़े कजिन ने उनके साथ गंदी हरकत की थी।

Kanika Mann Face Harassment At Home: टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) में कनिका मान ने ड्रैगन बनकर सबको खुश कर दिया। वह सीरियल की विलेन हैं लेकिन कनिका शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से भी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। कनिका के लुक पर हर कोई फिदा हो गया है। हाल ही में कनिका मान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। कनिका मान (Kanika Mann) ने इस बात पर जोर दिया है कि लड़कियों को गुड टच और बेड टच के बारे में सिखाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी का डार्क सीक्रेट भी खोला। (ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की अंजलि ने फेक अकाउंट बनाने वालों को दी चेतावनी, बोलीं, 'हाल खराब कर..')

naagin 7 actress kanika mann

naagin 7 actress kanika mann (Instagram- Photo Credit)

कनिका मान के साथ बचपन में हुई गंदी हरकत

नागिन 7 (Naagin 7) एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) ने Hauterrfly से खास बातचीत की है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार घर में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं होती है और वह इस बारे में किसी को नहीं बात पाती। क्योंकि उनकी बात सुनेगा कौन? कनिका मान ने इस इंटरव्यू में कहा कि मान लो कोई कजिन, रिलेटिव या फिर कोई पड़ोसी ऐसा कर रहा है तो आप किसे बताने जाओगे। घरवालों के लिए इस तरह की बातों पर विश्वास करना बहुत ही मुश्किल होता है। इसके बाद कनिका मान ने खुद के साथ हुई घटना का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसा पानीपत में हुआ था। मुझे लगता है कि इन सब चीजों में ज्यादातर हमारे रिलेटिव ही होते हैं या कजिन ही होते हैं। ये चीजें बच्चों के दिमाग पर असर डाल सकती है।' (ये भी पढ़ें: Karan Kundrra से शादी नहीं करेंगी Tejasswi Prakash? सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के बीच खोल दी सारी सच्चाई)

कजिन ने कनिका मान को गलत तरीके से छुआ

इसके आगे कनिका मान ने कहा कि कोई आपके प्राइवेट पार्ट को टच कर देता है या फिर कोई अपना प्राइवेट पार्ट दिखा देता है। तब ऐसा लगने लगता है कि ये क्या ही हो गया। उन्हें लगने लगा था कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हो गईं। कनिका ने बताया कि तब वह चौथी क्लास में थीं और उस वक्त वह ज्यादा से ज्यादा पपीता खाने लगी थीं, जिससे अबॉर्शन हो जाएगा। कनिका ने इसकाा कारण बताते हुए कहा कि उनके घर में जब भाभी या कोई और प्रेग्नेंसी में आता था तब सुना था कि पपीता नहीं खाना चाहिए, वरना अबॉर्शन हो जाएगा. इस वजह से मैंने भी पपीता खाना शुरू कर दिया था। तब मुझे इतनी समझ नहीं थी। मुझे लगा कि किसी ने मुझे टच किया है तो प्रेग्नेंट हो गई। एक्ट्रेस ने आखिरी में खुलासा किया कि एक बड़े कजिन ने उन्हें गलत तरीके से टच किया था।

End of Feed