टीवी मसाला

Naagin 6 पर लगेगा ताला! गिरती TRP के चलते बंद होने की कगार पर पहुंचा तेजस्वी प्रकाश का शो

Naagin 6: अफवाहों के बीच ये खबर सामने आ रही है कि एकता कपूर का शो नागिन 6 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। गिरती टीआरपी की वजह से डेढ़ साल बाद मेकर्स ने शो को बंद करने का फ़ैसला किया है।इस हफ़्ते ही शो का फ़ाइनल एपिसोड आने वाला है।

Image

colours popular show nagin 6 goes off air this week

Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Parkash) और वत्सल सेठ ( Vatsal Seth) फ़ेम शो नागिन 6 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एकता कपूर का सबसे चर्चित शो नागिन 6 हाल ही में बंद होने जा रहा है। अफवाहों के बीच ये खबर सामने आ रही है कि एकता कपूर का यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। गिरती टीआरपी की वजह से डेढ़ साल बाद मेकर्स ने शो को बंद करने का फ़ैसला किया है। नागिन 6 का आखिरी एपिसोड इस सप्ताह के अंत में आएगा।

एकता कपूर शो नागिन काफ़ी सालों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए है। लगातार 6 सीजन तक शो ने खूब टीआरपी बटौरी है।छठे सीजन को लेकर खबर सामने आ रही थी कि जल्द ही अगले महीने तक बढ़ाया जाएगा लेकिन गिरती टीआरपी की वजह से मकेर्स ने शो को बंद करने का फ़ैसला लिया है। वहीं शो का आख़िरी एपिसोड भी इसी हफ़्ते के आख़िर में आएगा जिसमें नागिन 6 की कहानी को ख़त्म कर दिया जाएगा।

नागिन की जगह लेगा ये शो

कलर्स चैनल पर नागिन 6 की जगह अपकमिंग शो नीरजा लेने वाला है। नागिन 6 हर रोज़ रात 8 बजे प्रसारित होता था वहीं इसकी जगह 'नीरजा' शो आने वाला है जो हफ़्ते में 7 दिन प्रसारित होगा। अभी शो को लेकर ये बात सामने नहीं आई है कि शो का आख़िरी एपिसोड किस दिन आएगा। इस खबर के बाद से ही नागिन के फैंस उदास नजर आ रहे हैं।

<

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article