तेजस्वी प्रकाश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, Naagin 6 को मिलेगा अप्रैल तक का एक्सटेंशन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 7, 2023, 01:34 PM IST

Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस हैं। पहले ये डिसाइडेड था कि नागिन शो फरवरी में ऑफएयर हो जाएगा। इसके बाद अब खबर आ रही है कि नागिन सीरियल को दो महीने का एक्सटेंशन मिल रहा है। अब यह शो अप्रैल के महीने तक चलेगा।

Naagin 6: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो नागिन 6 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शो इस फरवरी के आखिरी महीने में ऑफ एयर होने वाला था। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 6 को एक्सटेंशन मिल गया है। शो को 2 महीने का एक्सटेंशन मिला है। तेजस्वी प्रकाश की सूत्रों के मुताबिक, नागिन 2 को 2 महीने का एक्सटेंशन मिला है और अप्रैल में ऑफ- एयर हो जाएगा।

naagin 6 (2)

naagin 6 (Credit pic: Instagram)

मेकर्स ने एक नया ट्रैक पेश करने की योजना बनाई है। शो में शेषा और विशाखा को बहुत प्यार मिल रहा है। फैंस को शो का नया ट्रैक पसंद आ रहा है। दर्शकों को शो में नागलोक का ट्रैक काफी दिलचस्प लग रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में पुरानी नागिनों को वापस लाया जा सकता है। शो का फिनाले वीक बहुत ग्रैड होना वाला है। तेजस्वी प्रकाश ने अपने कैरेक्टर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है। मां से लेकर बेटी तक के किरदार में तेजस्वी प्रकाश को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फैंस को नागिन का हर अवतार पसंद आ रहा है।

End of Feed