टीवी मसाला

Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन करने घर के अंदर पहुंचे कृष्णा अभिषेक, अर्चना गौतम को कहा 'नागिन'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 7, 2023, 02:07 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। निमृत कौर अहलूवालिया के शो से बाहर होने के बाद अब बिग बॉस में टॉप 5 बचे हैं। शो का फिनाले 12 फरवरी को है। इससे पहले फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन करने के लिए कृष्णा अभिषेक घर के अंदर पहुंचे।

Image

bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 से निमृत कौर अहलूवालिया बाहर हो चुकी हैं। घर से जाते समय उन्होंने अर्चना गौतम, शालिन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी से कहा कि वह शिव और स्टेन को बिल्कुल परेशान न करें। वरना घर से बाहर आने पर वह उन्हें देख लेंगी। अब बिग बॉस 16 में टॉप 5 बचे हैं। यह सभी फिनाले में पहुंच चुके हैं। इसमें अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, प्रियंका चौधरी और शालिन भनोट का नाम शामिल है। अब बिग बॉस ने घर से सारे बेडरूम हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं। घर में अब एक ही बेडरूम बचा है, यह बेडरूम 'रूम ऑफ 6' है।

इसके साथ ही शो का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को है। बिग बॉस 16 के पांचों फाइनलिस्ट से बातचीत करने और उनको एंटरटेन करने के लिए घर के अंदर कृष्णा अभिषेक पहुंचे। घर में पहुंचकर उन्होंने कंटेस्टेंट्स से काफी मजेदार बातें कीं। इस बीच उन्होंने अर्चना गौतम और शालीन भनोट पर खूब तंज कसा। शालीन भनोट पर तंज कसते हुए कृष्णा कहते हैं, 'क्या एक्टिंग करता है यार तू, ऊप्स मैं भूल गया तू ओवर एक्टिंग करता है।।'

कृष्णा ने अर्चना गौतम पर किया तंज

अर्चना गौतम पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इन्होंने क्या सॉरी कॉर्ड खेला है।' फिर कृष्णा कहते हैं, 'वह अर्चना से सब तरफ से सॉरी बोल रहे हैं। करिश्मा की तरफ से सॉरी, गोविंदा की तरफ से सॉरी।' इसके बाद वह शिव पर भी तंज करते हैं। शिव पर टिप्पणी करते हुए कृष्णा कहते हैं, 'मंडली का नेता, ग्रुप ही नहीं है तो मुखिया किस बात का? एमसी का तो मुखिया ही कट गया है।' कृष्णा ने प्रियंका चौधरी के भी मजे लिए। उन्होंने प्रियंका पर बात करते हुए कहा, 'गांव में लोग एक दूसरे के गद्दे में घुसते हैं। ये पहली बार है जो हर किसी के मुद्दे में घुसती है।'

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article