टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3 के लिए नागिन 6 की इस अभिनेत्री को मिला ऑफर, घर की चार-दीवारी में मचाएंगी अब तहलका

Naagin 6 actress enter Bigg Boss OTT 3: मॉडल और अभिनेत्री पोलोमी दास को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए एक प्रतियोगी के रूप में पुष्टि की गई है। टेलीविजन और डिजिटल स्पेस में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और नागिन 6 जैसे विभिन्न शो में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।

Image

Naagin 6 actress enter Bigg Boss OTT 3

Naagin 6 actress enter Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर होने पर अब केवल 6 दिन बाकी रह गए हैं। जल्द ही यह शो जियो सिनेमा पर दर्शकों को प्रभावित करने के लिए वापस आ रहा है। बता दें कि इस बार शो को अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाएगा। शो के नए प्रोमो में देखा गया था कि इस बार सेट पर कुछ अलग देखने को मिलेगा और अनिल कपूर झक्कस अंदाज में शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बीच अब शो को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स अलग-अलग सितारों को अप्रोच करने में व्यस्त हैं। अभी ताजा खबर आ रही है कि नागिन 6 की अभिनेत्री को शो के लिए अप्रोच किया गया है और वह जल्द शो में हिस्सा लेती नजार आएंगी। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

मॉडल और अभिनेत्री पोलोमी दास बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक हैं। ईटाइम्स को एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, "पोलोमी को कुछ दिन पहले ही फाइनल किया गया है। वह कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनसे बातचीत काफी समय से चल रही थी। पिछले हफ्ते ही उन्हें फाइनल किया गया है।" बता दें कि पौलोमी टेलीविजन और डिजिटल स्पेस में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा में मुख्य भूमिका निभाई और फिर दिल ही तो है, नागिन 6 जैसे शो में नजर आईं। पौलोमी ने पौरशपुर और बेकाबू 2 जैसे शो में काम किया है, जिसमें उनके किरदार काफी बोल्ड थे।

इससे पहले खबर आई थी कि साई केतन राव, सोनम खान, सना सुल्तान और सना मकबूल शो के फाइनल नामों में से एक हैं। गायक मीका सिंह भी शो में हिस्सा ले रहे हैं, और वह इस सीजन के सबसे ज़्यादा पैसे लेने वाले प्रतियोगी हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article