Munawar Faruqui ने रक्षाबंधन पर लिखा ये खास पोस्ट, महिलाओं की सुरक्षा पर लिखे ये चंद शब्द

Munawar Faruqui Post On Raksha Bandhan: स्टैन्डअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर बात की है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने खास ये लाइंस रक्षा बंधन के मौके पर लिखी है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Munawar Faruqui Post On Raksha Bandhan: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। स्टैन्डअप कॉमेडियन अपने विचार सामाजिक मुद्दे या किसी भी शो को लेकर बेबाक अंदाज में देते रहते हैं। आज रक्षाबंधन के मौके पर मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर चंद लाइन लिखी। इन लाइंस को पढ़ सभी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मुनव्वर फारुकी की वह वायरल पोस्ट।

Munawar Faruqui Post On Raksha Bandhan

आज पूरा भारत देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है ऐसे में हर बहन अपनी भाई को कलाई पर राखी बांधती है। इसी बीच मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने इस खास मौके पर सभी लोगों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी लेकिन एक अलग अंदाज में। मुनव्वर ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा की बात की है और लिखा है कि ''अपमान से बाजार से, काली रात से, तो दहेज की आग से। दामन के दाग से या किसी अनजान से तो चेहरे पर तेजाब से। भाई उसकी रक्षा करना। इस पोस्ट से मुनव्वर ने फिर अपने फैंस और लोगों का दिल जीत लिया है।

End of Feed